PUNJAB में फिर से कबड्डी PLAYER की गोली मार कर दी हत्या…….1 की हालत चिंताजनक, अन्य बाल-बाल बचा

CRIME-IMAGE-LATEST-SNE

SNE NETWORK.KHANNA/LUDHIANA.

स्थानीय कबड्डी खिलाड़ी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गोली कुल 3 को लगीं हैं। इसमें दूसरे हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है, जबकि, तीसरा बाल-बाल बच गया। मरने वाले की पहचान गुरविंदर सिंह तथा अन्य 2 धर्मवीर तथा लवप्रीत के तौर पर हुई। घटना के वक्त सभी लंगर की सेवा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वालों की संख्या कुल 4 थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या तथा अन्य धाराओं के तहत दर्ज कर लिया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से सभी के चेहरों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। 

…जानिए, क्या था पूरा मामला…समझिए, खास रिपोर्ट में…..?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और बिना किसी कहासुनी के फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर कुछ ही सेकेंड में फरार हो गए।


घटना के वक्त तीनों युवक गांव में नगर कीर्तन से पहले लंगर की तैयारी और रास्ते की सफाई कर रहे थे। गोलीबारी के बाद ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत समराला सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। रास्ते में ही गुरविंदर सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि धर्मवीर का इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes