SNE NETWORK.LUDHIANA.
लुधियाना के सुधार इलाके में एक फैक्टरी की इमारत तेज धमाके के साथ गिर गई। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में अचानक भीषण धमाका हुआ, जिससे पूरी इमारत गिर गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए।

