SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना में निगम पार्षदों के बीच हो रही हाथापाई।
लुधियाना नगर निगम हाउस में आज फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी(F&CC) के 2 मेंबरों का चुनाव के लिए रखी मीटिंग में हंगामा हो गया। मेयर इंदरजीत कौर की अगुआई में ये मीटिंग गुरुनानक देव भवन में रखी गई है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षद अश्वनी शर्मा और भाजपा पार्षद गौरवजीत गोरा में हाथापाई हो गई।बाकी मेंबरों और पुलिस ने बीचबचाव कर दोनों को छुड़ाया। मेंबरों के चुनाव को लेकर भाजपा पार्षदों की विधायक दलजीत भोला से बहस हो रही थी। इससे से गुस्से में आकर MLA भेला के PA रहे पार्षद अश्विनी शर्मा लड़ने के लिए पहुंच गए।
29 अगस्त को वोटिंग होगी
यहां विपक्षी पार्षद आज ही वोटिंग कराने पर अड़े हैं लेकिन मेयर का कहना है कि 29 अगस्त को वोटिंग होगी। विपक्ष का आरोप है कि AAP के उम्मीदवार आज यहां मौजूद नहीं, इसी वजह से चुनाव में देरी की जा रही है। इसके जवाब में निगम के सेक्रेटरी विवेक वर्मा ने कहा कि 5 बजे तक फार्म ले सकते हैं। नियम के अनुसार 3 दिन बाद वोटिंग होगी। इसके बाद मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि ये चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।
सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित
वहीं भाजपा पार्षदों ने कहा कि हम हाथ खड़े करके वोट करेंगे। हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी ने कहा कि हाईकोर्ट ने 25 अगस्त यानी आज F&CC के नए मेंबरों के चुनाव के लिए कहा है न कि प्रक्रिया शुरू करने के लिए, इसलिए मेंबरों के लिए वोटिंग आज ही होनी चाहिए। इस दौरान निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने कहा है कि मेयर इस चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी होंगे। हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।###USA###UK###AAP###BJP###LEADERS##FIGHTING###WITH###EACH###OTHER###SINGAPORE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###IRELAND###NETHER-LAND###

