VIRAL-VIDEO……..वाहन पर आई मामूली खरोच…..फिर शुरु हो गया 2 पक्षों में खूनी संघर्ष….पुलिस जुटी जांच में…….?

LDH.DISPUTE-PLACE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

LUDHIANA-VIRAL-VIDEO-6.11.25

वीरवार को सोशल मीडिया पर एक झगड़ा खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामला पंजाब के लुधियाना में स्थित सुभाष नगर से जुड़ा है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि झगड़ा मोटरसाइकिल-कार की टक्कर की वजह से हुआ। हालांकि, इसमें किसी का कोई खास नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि कार को मामूली खरोच अवश्य आई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी। पता चला है कि इस झगड़े में लगभग आधा दर्जन घायल हुए। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

LDH.2-PARTY-DISPUTE-INFORMATION-BY-POLICE-COP

समझिए, इस रिपोर्ट में क्या था पूरा मामला

सुभाष नगर में एक कार तथा मोटरसाइकिल आमने-सामने से निकल रहे थे। तभी दोनों के बीच टक्कर हो जाती है। ऐसे में दोनों पक्ष में बहस हो जाती है। बहस इतनी बढ़ी की दोनों तरफ से अपने-अपने लोगों को मौके पर बुला लिया जाता है। फिर क्या था, दोनों तरफ से लात-घूसे-मुक्के एक-दूसरे पर मारने आरंभ कर देते है। 

LDH.2-PARTY-DISPUTE-1

आसपास के दुकानदार तथा भीड़, दोनों पक्षों का झगड़ा छुड़ाने का प्रयास करती है तो फिर भी नहीं मानते है। पुलिस की भनक लगने पर वे लोग भाग जाते है। पुलिस ने सोशल मीडिया की वीडियो तथा पास में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। उनके मुताबिक, इस झगड़े में लगभग आधा दर्जन घायल होने का पता चला है। चिकित्सा रिपोर्ट तथा जांच में जो सामने आएगा, उसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया। बताया कि किसी को कानून तोड़ने नहीं दिया जाएगा। आरोप साबित होने पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में शहर का माहौल बिल्कुल खराब नहीं होने दिया जा सकता हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes