हैवान बेटा….नशे को लेकर रोक-टोक करने वाले पिता को निर्मम तरीके से मौत के घाट उतारा..शराब का आदी था बेटा

एसएनई नेटवर्क.लुधियाना। 

एक युवक ने शराब के नशे में अपने पिता पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। परिवार ने घायल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई। मामला पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना के गरेवाल कॉलोनी से जुड़ा हैं। कथित अपराधी मूल रूप से यूपी का रहने वाला हैं। बाप-बेटा पेशे से मजदूरी का काम करते हैं। घटना देर सांय की बताई जा रही हैं। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान वी रंजन चौहान (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में वी रंजन चौहान के बेटे रमाकांत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

चौकी हंबड़ा के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि वी रंजन चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। यहां पर वह गरेवाल कालोनी में किराए के मकान में रहता है। वी रंजन चौधरी मजदूरी करता था और बेटे के साथ एक ही कमरे में किराए पर रहता था। उसका बेटा रमाकांत शराब पीने का आदी था। शराब पीने के बाद अक्सर वह परिवार के साथ कलेश करता था।

रोजाना शराब पीने से मना करने पर हुआ था विवाद
10 नवंबर को भी रमाकांत शराब के नशे में धुत था। उसके पिता ने उसे रोकना चाहा और समझाना चाहा कि वह रोजाना शराब न पिया करे। परिवार का सारा खर्च भी उसी के सिर पर है। इसके बाद दोनों पिता पुत्र में झगड़ा हो गया।

गुस्साए रमाकांत ने वहां पड़े ईंट पत्थर से पिता के सिर पर हमला कर उसके सीने पर भी वार कर दिया। परिजनों ने उसे छुड़ाया और निजी डॉक्टर के पास ले गए। उपचार के बाद वी रंजन एक बार घर आ गया। शुक्रवार को अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गयाहै। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes