बठिंडा में चली ताबड़तोड़ गोलियां……गोली लगने से 2 युवक घायल………बदमाश मौके से फरार

एसएनई नेटवर्क.बठिंडा।

यहां पर देर सायं ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। गोलियां लगने से 2 युवक बुरी तरह से घायल हो गए। वारदात संतपुरा रोड की बताई जा रही हैं। घायलों के जांघ एवं पांव पर गोली लगी। घायलों को आईसीयू में भर्ती किया गया। गोली चलाने वाले किसी गैंग से संबंध रखते है, इस बारे पुलिस पता लगाने में जुट चुकी हैं। फिलहाल, क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हैं। घटनाक्रम की तस्वीरें पास में लगें सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी हैं। पुलिस सीसीटीवी की मदद से गुनहगारों का पता लगा रही हैं। 

घायलों की पहचान बठिंडा के जनता नगर निवासी गग्गू (30) और हरमिंदर के रूप में हुई है। वहीं, वारदात की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस ने मौका-ए-वारदात की जांच की। इसके बाद पुलिसकर्मी घायलों के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है। साथ ही वारदात के कारणों का पता लगाने के प्रयास भी जारी हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes