आज बारिश के आसार, गिरेगा तापमान…कल धूप खिलने की उम्मीद

राज्य ब्यूरो.चंडीगढ़। 

पंजाब में सोमवार को भी बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान गिरेगा। हालांकि 31 जनवरी से धूप खिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को पंजाब के जिला मोगा का गांव बुध सिंह वाला सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. मनमोहन शर्मा ने बताया कि 31 जनवरी से मौसम के खुलने के आसार हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जनवरी को कई जगहों पर बारिश होगी और धुंध भी छाई रहेगी। 31 जनवरी से 2 फरवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।


अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस


मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का 1.6, चंडीगढ़ का 8.6, फिरोजपुर का 2.5, जालंधर का 3.6, लुधियाना का 3.6, पठानकोट का 8.9 और पटियाला का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes