एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
देश की नए बजट के पारित होने के ठीक 2 दिन उपरांत पंजाब की जनता को एक बड़ा झटका जोर से लगा हैं। दूध के दाम बढ़ा दिए गए। पच्चास पैसे नहीं, सीधा 3 रुपए की एक किलोग्राम पैकेट में बढ़ोत्तरी हुई। कुछ माह के भीतर दो से तीसरी दाम बढ़ाए गए।
वर्तमान का दाम
वेरका का एक लीटर फुल क्रीम दूध (लाल रंग का पैकेट) अब 63 के बजाय 66 रुपये में मिलेगा। वहीं, आधा लीटर दूध का मूल्य 33 रुपये होगा। स्टैंडर्ड दूध (हरे रंग का पैकेट) के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है। आधा लीटर दूध पर एक रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब यह 30 रुपये में मिलेगा जबकि एक लीटर का पैकेट 57 रुपये के बजाय 60 रुपये में मिलेगा। वहीं, टोंड दूध के दाम में भी 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है। इसकी आधा लीटर की पैकिंग 26 के बजाय 27 और 1 लीटर की पैकिंग के दाम 51 के बजाय 54 रुपए होंगे।
यह रहेंगा अमूल के दूध का दाम
अमूल ने भी दूध की कीमतों में 3 रुपये लीटर तक की बढ़ोतरी की है। अमूल कंपनी की ओर से बयान आया कि चारा महंगा हो गया है, इसलिए दूध के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। अमूल गोल्ड एक लीटर का दूध का दाम अब 66 रुपये हो गया है।

