सुखद खबर…..देश में  इस बार 112 मिलियन टन गेहूं उत्पादन का अनुमान

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

देश में  इस बार गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान है। विशेषज्ञाें के अनुसार, फरवरी-मार्च में माैसम सही रहा, ताे 112 मिलियन टन (11.20 करोड़ टन) गेहूं उत्पादन हाेने की उम्मीद है। इसकी वजह है कि देश में रबी की फसलाें की बुवाई का रकबा बढ़ा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल रबी फसलाें की रकबा 22.71 लाख हेक्टेयर बढ़ा है।

720.68 लाख हेक्टेयर में बोई गई रबी फसल


3 फरवरी तक के आंकड़ों के अनुसार, रबी की फसलें 720.68 लाख हेक्टेयर में बोई गई हैं, जो 2021-22 की इसी अवधि में 697.98 लाख हेक्टेयर में हुई बुवाई की तुलना में 3.25% अधिक है। सिर्फ गेहूं का रकबा 1.39 लाख हेक्टेयर बढ़ा है। इस बार 343.23 लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। पिछले साल यह 341.84 लाख हेक्टेयर में थी। 2020-21 में देश ने रिकॉर्ड 10.95 करोड़ टन उत्पादन हुआ था। वहीं, सरसों का रकबा इस बार 6.77 लाख हेक्टेयर बढ़ा है। पिछले साल 91.25 लाख हेक्टेयर में सरसों थी। इस बार यह 98.02 लाख हेक्टेयर में है।

100% LikesVS
0% Dislikes