अंतरराष्ट्रीय डेस्क.अमेरिका।
विदेश में रहने वाले एक भारतवंशी की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि जिसने हत्या की है, वह भी भारतवंशी हैं। मृतक पीछे से तेलंगाना राज्य का बताया जा रहा हैं। साईं महाकाली की हत्या करने के आरोप में रवि तेजा को अमेरिका की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक तथा हत्या करने वाला दोनों ही विद्यार्थी हैं। एक-साथ काम भी करते थे। किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गोली चल गई। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर, जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात्रि महाकाली तथा रवि तेजा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पूर्व में दोनों के बीच तीखी बहस हुई। उसके उपरांत रवि तेजा ने पिस्टल से महाकाली को गोली मार दी। महाकाली घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महाकाली को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर मंगलवार की सुबह मृत्यु हो गई।
बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस ने हत्यारोपी रवि तेजा को घटनाक्रम दौरान ही गिरफ्तार कर लिया था। थाना ले जाकर मामला दर्ज कर लिया गया। अदालत में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। मृतक 13 माह पूर्व ही तेलंगाना से शिक्षा हासिल करने के लिए अमेरिका आया था।