दीप सिद्धू के बारे महिला मित्र ने किया बड़ा खुलासा, कहां, मुझे जानबूझकर भेजा अमेरिका…हादसे के पीछे साजिश का नाम देकर गुमराह किया 

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।  

दिवंगत पंजाबी फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू की महिला मित्र रीना राय ने कई बड़े खुलासे किए। फिलहाल, महिला मित्र अमेरिका में रहती हैं। सोशल-मीडिया में महिला मित्र की एक वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। एक बार फिर से यह मामला मीडिया खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। आरोप लगाए है कि दीप सिद्धू के परिवार ने इस हादसे के उपरांत, उसे जानबूझकर अमेरिका वापस चले जाने के लिए मजबूर किया। पिछले वर्ष सिद्धू की सड़क हादसे दौरान जान चली गई थी, जबकि, महिला मित्र को मामूली चोटें आई थी। 

कोई साजिश नहीं थी


रीना राय ने कहा जिस हादसे में दीप सिद्धू की मौत हुई, इसमें किसी तरह की कोई साजिश नहीं थी। दीप सिद्धू के चाहने वालों को हादसे के पीछे साजिश का नाम देकर गुमराह किया गया। दीप उस समय गाड़ी स्पीड से चला रहा था। काफी दिनों तक यह प्रचारित-प्रसारित किया जाता रहा कि साजिश की जांच हो रही है, जबकि सच्चाई यह है कि इसकी कोई जांच ही नहीं हुई। उसने दीप के भाई मनदीप को भी बताया था कि यह एक साधारण हादसा था। रीना राय ने कहा कि उसका दीप सिद्धू के साथ रिलेशनशिप 2018 से था। दोनों की सितंबर 2022 में शादी होनी थी, लेकिन शायद परमात्मा को यह मंजूर नहीं था। दीप उसे छोड़ कर चला गया, लेकिन वह हमेशा उसके दिल में रहेगा। रीना ने कहा कि दीप सिद्धू अपनी पत्नी से 2011 से अलग हो गया था।


पहली पत्नी रांची में रहती थी


उसकी पत्नी रांची में रहती है, जबकि दीप सिद्धू मुंबई में रहता था। साल 2019 में दोनों के बीच अलग होने का समझौता भी हो गया था। दोनों का तलाक का केस कोर्ट में चला हुआ था और अभी उस पर फैसला आना शेष था। दोनों ने तय किया था कि तलाक के बाद वह शादी कर लेंगे।
रीना राय ने कहा कि जब हादसा हुआ उस वक्त वह सीट पीछे कर सोई हुई थी। जब गाड़ी टकराई तो उसकी आंख खुली। दोनों को हादसे के बाद अस्पताल में ले आए। वहां पर रीना ने कहा कि उसने दीप के भाई मनदीप, दोस्त सिमर और ड्राइवर टोनी से पूछा कि दीप कहां हैं, लेकिन उससे जानकारी छिपाई गई। उसे तुरंत भारत छोड़कर अमेरिका जाने के लिए कहा गया। कहने लगे कि यहां पर तरह-तरह के सवाल पूछे जाएंगे और आप (US) चले जाओ। योजना के तहत उसे अमेरिका भेजा गया। उसे अंतिम संस्कार और अंतिम अरदास में शामिल होने से रोका गया।

67% LikesVS
33% Dislikes