राज्य ब्यूरो.एसएनई नेटवर्क।
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की माता ने अपने बेटे को याद किया और सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की। करीब 10 महीने पहले बेटे को खो चुकी मां चरण कौर का कहना है कि सिद्धू के प्रशंसकों को देख उन्हें लड़ने की हिम्मत मिलती है।
चरण कौर ने पोस्ट में लिखा हैं कि आज वेहड़े में बैठे, घरके अंदर तुरदे, बापू नाल सलाहा करदे, मेरी गोदी में सिर रख के सोते, नई बनाई तर्ज पर लिखितों को सुनाते, देरी से घर आने पर मेरे से गालियां खाते, छोटी छोटी बातों पर बापू से रूठने, अपने औजारों पर कपड़ा फेरते… मुझे सब करते दिखते रहते हो तुसी शुभ।
हमारे साथ रहने के लिए धन्यवाद
इस बात को अपनाते हुए कि अब हमें नहीं मिलना, साल होने को आया है पुत, ऐसे लगा नहीं कि आप हमसे दूर हो गए हो। घर आने वाले हर समर्थक में आपके किसी और रूप में आकर मिलने जैसा लगता हैं। ऐसा लगता है… जैसे तुम मुझे मिलने आए हो और हमें हिम्मत न हारने को कहते हो। आप सही कहते थे बेटा, आपके समर्थक आपको बहुत प्यार करते हैं। शुभ हम आपकी मौजूदगी को महसूस करते हैं और सभी समर्थकों को हमारे साथ रहने के लिए धन्यवाद।
बरसी समय से पहले मनाने की थी घोषणा
बता दें कि दो दिन पहले सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने बेटे की बरसी समय से पहले मनाने की घोषणा की थी। पिता बलकौर सिंह का कहना हैं कि सिद्धू की बरसी पर उनके कई समर्थक पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। ऐसे में समर्थकों को कोई दिक्कत न हो, उसको ध्यान में रखकर ही बरसी 19 मार्च को रखी गई है।

