एसएनई नेटवर्क.नई दिल्ली।
विदेश में खालिस्तान समर्थक भारत देश का नाम धूमिल कर रहे हैं। वहीं, अजय बंगा जैसे, नेक सिख भी है जो विदेशी धरती पर भारत का सिर से नाम रोशन कर रहे हैं। बंगा विश्व बैंक के आने वाले अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। यह मुकाम, उन्होंने कड़ी परिश्रम तथा नेक इरादे से हासिल किया। बंगा को भारत देश के प्रधानमंत्री से लेकर विश्व के कई देशों ने सहयोग दिया। बताया जा रहा है कि अगले विश्व बैंक के अध्यक्ष के पद पर बंगा का नाम लगभग तय हैं। अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी अध्यक्ष पद के लिए स्वीकृति दे दी। शेष औपचारिक तौर पर नाम की घोषणा रह चुकी हैं। देखा जाए, एक प्रकार से विदेशी धरती पर भारत देश के खिलाफ जहर उगलने वाले खालिस्तान समर्थकों के ऊपर एक प्रकार से तमाचा हैं।
अजय बंगा मूल रूप से भारत के प्रांत पंजाब में स्थित नवांशहर के रहने वाले हैं। लंबे समय से अमेरिका की धरती पर रह रहे हैं। काफी शिक्षित भी हैं। मास्टरकार्ड के पूर्व सीओ रह चुके हैं। कुछ समय पूर्व भारत में बंगा आए थे। उस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कई बड़े नेताओं से मुलाकात हुई। सभी ने बंगा को विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए सहयोग देने की सहमति जताई थी। जिसका परिणाम जल्द ही सामने आ रहा हैं।
जानकारों की मानें तो बंगा का विश्व बैंक अध्यक्ष बनने पर भारत को काफी फायदा होगा। क्योंकि, पीछे से भारत के मूल निवासी हैं। खासकर, पंजाब के लिए भी काफी फायदा हो सकता हैं। फिलहाल, इस मामले में पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।