पंजाब के इस बैंक में सबसे बड़ी लूट को दिया गया अंजाम………पुलिस से लेकर प्रशासन में मच गई हड़कंप, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सांकेतिक तस्वीर

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

पंजाब की सबसे बड़ी लूट कांड की वारदात को अंजाम दिया गया। मामला, पंजाब के लुधियाना से जुड़ा हैं। हथियारबंद दस लुटेरों ने कैश कैरी करने वाली कंपनी सीएमएस के न्यू राजगुरु नगर स्थित दफ्तर में घुस कर 7 करोड़ रुपये लूट लिए। 7 करोड़ रुपये लूट की वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया।

कैश वैन लेकर फरार  


लुटेरे कंपनी की ही वैन में कैश लेकर भाग गए। वारदात देर रात करीब डेढ़ बजे की है। सुबह सात बजे पुलिस को जानकारी मिली है। जांच के दौरान पुलिस को मुल्लांपुर में गांव पंडोरी में एक कैश वैन मिल गई है। पुलिस के अनुसार उसमें दो हथियार भी मिले हैं। लुटेरों में एक महिला के होने की भी आशंका है।


इतने लोगों ने दिया वारदात को अंजाम


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे दस लोग कंपनी परिसर में घुसे। इनमें से दो लोग पीछे के रास्ते से कंपनी दफ्तर में घुसे और दरवाजा खोल दिया। इसके बाद बाकी आरोपी अंदर आए और वहां तैनात दो गार्ड और तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद नकदी लूटी और फरार हो गए।

100% LikesVS
0% Dislikes