PUNJAB—इस जेल में हुई गैंगवार…….1 की मौत, 3 घायल….जांच में जुटा पुलिस प्रशासन, घटना के पीछे यह जिम्मेदार

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला। 

गुरुवार को कैदियों के बीच गैंगवार हो गई। मामला, पंजाब के जिला कपूरथला की मॉडर्न जेल से जुड़ा हैं। बताया जा रहा है कि इस गैंगवार में एक कैदी की मौत हो गई, जबकि. 3 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। सभी को सरकारी अस्पताल भर्ती किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे पुरानी रंजिश में करीब 40-50 कैदी बैरक में सो रहे कैदियों पर टूट पड़े। उन्होंने सो रहे कैदियों पर लोहे की रॉड से हमला किया। मारपीट में कैदी सिमरनजीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, वरिंदर सिंह और सुरेंद्र सिंह को चोट आई।


सभी को कपूरथला सिविल अस्पताल लाया गया जहां से सिमरनजीत को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार वहां सिमरनजीत की मौत हो गई।  वहीं बाकी तीनों कैदी सिविल अस्पताल में ही भर्ती हैं। अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर विवेक ने बताया कि तीनों कैदियों की हालत स्थिर है।

100% LikesVS
0% Dislikes