इस हादसे से कांप उठी रूह……2 की हुई तड़प-तड़प कर मौत, सड़क खून से हो गई लाल, घायल कर रहे अस्पताल में जीवन-मौत से संघर्ष, जाने,हादसे के पीछे क्या थी असल वजह…।

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।  

यहां पर एक बहुत दिल-दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। वाक्यात, मंगलवार की देर सायं का बताया जा रहा है। फिल्लौर हाईवे पर मिलिट्री ग्राउंड के पास कैंटर-ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से 2 लोगों की तड़प-तड़प कर मौके पर मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क खून से लाल हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में पॉपुलर का चूरा भरा था। पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल में रखवा दिए, जबकि, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस जुट चुकी हैं। फिलहाल, कानूनी कार्रवाई के बारे पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की। घटना के बारे परिजनों को इतलाह कर दी गई। 

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्राली चालक मंगलवार की सायं पॉपुलर का चूरा भर लुधियाना से जालंधर की तरफ जा रहे थे। फिल्लौर हाईवे पर कैंटर के साथ टक्कर हो गई। पता चला है कि हादसे के पीछे कैंटर चालक की गलती सामने आई। मौके पर 2 ने दम तोड़ दिया। जबकि, इस हादसे में कुच 7 लोग गंभीर हो गए। हादसा दौरान चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे बारे पुलिस को इतलाह दी गई। 

विभिन्न पुलिस टीम हादसा स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर एंबुलेंस को सूचित किया। शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए। घायलों की हालत काफी चिंताजनक बताई गई। पुलिस ने परिजनों को फोन कर हादसे के बारे सूचित कर दिया। पोस्टमार्टम बुधवार सुबह किया जाएगा। उधर, पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने जानकारी दी कि हादसा काफी खतरनाक था। 2 की मौत हो चुकी हैं। घायलों में 3 की हालत ज्यादा खराब हैं, उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। 4 को अलग-अलग वार्ड में भर्ती किया गया। इनमें कईयों के पांव भी टूट चुके है। कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। गुनाहगार के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। 

घायलों तथा मृतकों की हुई पहचान 


हादसे में मरने वालों की पहचान लुधियाना के मोहन सिंह और पिप्पल सिंह के तौर पर हुई, जबकि, घायलों की पहचान ट्रैक्टर ट्रॉली सवार  तोता, देव सिंह तथा अन्य दलविन्दर सिंह, सुधीर, जसवीर सिंह, अब्बी सिंह, प्रेम सिंह सभी निवासी लुधियाना शामिल हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes