कानून-व्यवस्था बेहाल……3 बहनों के इकलौते भाई का बेरहमी से कत्ल, सीसीटीवी में वारदात कैद

वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा। 

पंजाब में कानून-व्यवस्था का हाल बेहाल हैं। मामला, पंजाब के बठिंडा शहर से जुड़ा हैं। यहां पर एक युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया। हत्या को अंजाम देने वाले मृतक के जानकार बताए जा रहे हैं। शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिवार के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी में घटनाक्रम कैद हो चुकी हैं। कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी हैं। मृतक 3 बहनों का इकलौता भाई था। 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

मृतक आकाश को उसके जानकार कहीं घूमने का बहाना बनाकर कार में ले गए। कार से बाहर निकालकर उसे बुरी तरह से कार के साथ रौंदा गया। पीछे से बाइक सवार ने तेजधार हथियार से काट डाला। कुछ समय आकाश की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच में जुट चुकी है कि हत्या को किस वजह से अंजाम दिया गया। मां-बाप बुजुर्ग थे। रो-रोकर बुरा हाल हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes