करवा चौथ का पति को स्पेशल तोहफा…..प्रेमी संग पति की गला दबाकर की हत्या, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।

करवा चौथ पर पत्नियां पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन, एक हैरतअंगेज मामले ने सभी आंखे खुल कर रख दी हैं। पत्नी ने अपने प्रेमी के संग पति की गला दबाकर हत्या कर दी। लोगों ने कथित अपराधियों को रंगेहाथ पकड़ कर, पुलिस के हवाले कर दिया। शव मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कथित अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा सकता हैं। मामला, पंजाब के लुधियाना से जुड़ा हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। 

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि आरोपी महिला 3 बच्चों की मां है। आरोपी महिला के काफी समय से प्रेमी के साथ अवैध संबंध थे। इस संबंध में पति को पता चलने पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था। आरोपी पत्नी ने अपने पति के सोने के बाद प्रेमी को घर पर बुलाया। सुबह अचानक पति की आंख खुली । पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दुपट्टे से गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल में रखवा दिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes