वरिष्ठ पत्रकार.खन्ना (लुधियाना)।
खन्ना में अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर करीब 13 किलोमीटर के क्षेत्र में 50 से अधिक गाड़ियां टकरा गईं। यह हादसे अलग-अलग जगह पर हुए। इन हादसों में 2 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में अमृतसर निवासी श्याम सुंदर (35) एक महिला की जान चली गई। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे घनी धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत कम थी। इस कारण लुधियाना के खन्ना में एसएसपी दफ्तर से लेकर 13 किलोमीटर एरिया में कई जगह गाड़ियां भिड़ गईं। एसएसपी दफ्तर के पास ज्यादा गाड़ियां भिड़ीं। इनमें बसों से लेकर ट्रक और कारें शामिल हैं। बसों में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। एक युवक की मौत हो गई।
सीएम ने जारी की एडवाइजरी
दुर्घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम लोगों से अपील की है कि वह धुंध को ध्यान में रखते हुए सावधानी से और धीरे गाड़ी चलाएं। उन्होंने समराला घटना को लेकर कहा कि वह लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और हालात के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं।

