वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली।
देर रात्रि लगभग 11 बजे के करीब पुलिस थाना के बाहर गोलीबारी हो गई। मामला, महाराष्ट्र के ठाणे जिला से जुड़ा हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। गोलीबारी में शिवसेना (एकनाथ शिंदे) गुट के एक स्थानीय नेता के घायल होने की सूचना है। गोलीबारी किस वजह से हुई, कितनी गोलियां चली। फिलहाल, इस बारे पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी कैमरा की मदद से वारदात से जुड़ी तस्वीरें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। उसके आधार पर जांच आरंभ कर दी गई। घायल नेता की पहचान महेश गायकवाड के तौर पर हुई। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ग्रुप के एक बड़े नेता अपने समर्थकों सहित ठाणे पुलिस स्टेशन के पास से निकल रहे थे। थाना के बाहर पहुंचे तो अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां उन पर बरसा दी। एकदम भगदड़ मच गई। रात के ठीक 11 बजे का समय था। पुलिस को पता चला तो कई टीमें वहां पर पहुंच गई। इलाका सील कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस को वारदात स्थल पर बुलाया गया। पुलिस के बड़े अधिकारी वारदात स्थल पर पहुंच गए। घायल नेता को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि नेता के ऊपर एक प्रकार से जानलेवा हमला किया गया। 2 गोलियां उन्हें लगी हैं।
चिकित्सकों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत पर अब तक कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। सर्जरी के लिए उन्हें ओटी लेकर जाया गया। फिलहाल, समर्थकों तथा बड़े नेता अस्पताल पहुंच गए। इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई। सत्तारूढ़ तथा विपक्ष ने इस वारदात को लेकर एक-दूसरे आरोप लगाने शुरु कर दिए। फिलहाल, अब तक किसी को हिरासत में लेने की बात कोई सामने नहीं आई। शहर अलर्ट जारी कर दिया गया। जगह-जगह नाकाबंदी कर दी गई, ताकि, जल्द कथित अपराधियों को पकड़ लिया जाए।