LUDHIANA–दिव्यांग महिला से घिनौना काम……अंजाम देने वाला एक नंबर का शराबी तथा निजी सुरक्षा कर्मी……उठा कर ले गया था घर…फिर दिया इस साजिश को अंजाम

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला दिमागी तौर पर ठीक नहीं है। घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाला एक निजी सुरक्षा कर्मी बताया जा रहा है। पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पीड़ित महिला का मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है। घटनाक्रम, वीरवार की देर रात का बताया जा रहा है। बताया जा रहा पीड़ित महिला सुबह गली में बेसुध हालत मिली। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मामला, पंजाब के जिला लुधियाना के एक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, एक क्षेत्र में दिव्यांग महिला गलियों में रहती है। उसका आगे-पीछेे कोई नहीं है। दिमागी हालत से ठीक नहीं है। जितेंद्र बिट्टू नामक एक व्यक्ति की गंदी नजर उस महिला पर पड़ती है। देर रात्रि वह शराब के नशे में टली होता है। उसे पकड़ कर अपने घर ले जाता है। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म कर देता है। लोग चीखें सुनने के उपरांत इकट्ठा हो गए। लोगों ने उसके घर पर कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खोला। अधिक लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई तो उसे दरवाजा खोलना पड़ा। महिला के साथ रंगे हाथ दुष्कर्म करता उसे पकड़ लिया। 

बताया जा रहा है कि वह भीड़ के साथ लड़ने लगा। लोग वापस लौट गए। सुबह गली में महिला दर्द से तड़प रही थी। लोगों ने पुलिस को फोन किया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी मेडिकल टेस्ट हो रहा है। रिपोर्ट आना शेष है। पता चला है कि घिनौनी हरकत देने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

प्राथमिक जांच में सामने आया कि अपराध को अंजाम देने वाला एक सुरक्षा एजेंसी में सुरक्षा कर्मी लगा है। शराब का आदी है। बीती रात भी उसने शराब पी रखी थी। खुद घर में अकेला रहता है। काफी समय पहले पत्नी, बच्चे उसे अकेला छोड़ कर अलग हो गए थे। पुलिस हिरासत में लेकर जांच पड़ताल जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोप साबित होने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाया जाएगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes