वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
2 मजदूर आग की वजह से बुरी तरह से झुलस गए। मामला, पंजाब के जिला लुधियाना से जुड़ा है। हादसा, सुबह 8 बजे के करीब का बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों ने ही भांग का सेवन कर रखा था। इलाज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पता चला है कि परिजन फिलहाल उन्हें किसी निजी अस्पताल लेकर गए। कुछ दिन पहले ही यूपी से आए थे। मजदूरों की पहचान जावेद तथा फतेह खान के तौर पर हुई। दोनों ही सगे भाई बताए जा रहे है। पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल आरंभ कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव जस्सोवाल में 2 मजदूर सुबह सिलेंडर पर चाय बना रहे थे। पाइप कब खुल गई, उन्हें पता नहीं लगा। इससे आग लग गई। देखते ही देखते सारे कमरे में आग फैल गई। वे दोनों ही उसकी चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुन, परिजन इकट्ठा हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर जाया गया। आग पर बड़ी मशक्कत उपरांत काबू पाया गया। पता चला है कि कमरे में रखा सारा सामान एकदम खाक हो गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार उपरांत उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। परिवार ने उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर गया है। स्थिति के बारे अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वे दोनों 70 फीसद झुल गए। हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। उधर, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों ने भांग का सेवन कर रखा था। फिलहाल, जांच हर पहलू पर जारी है।