वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा।
दिवंगत पंजाबी गायक तथा अभिनेता सिद्धू मूसेवाला की मां को अस्पताल में भर्ती किया गया। पता चला है कि बठिंडा के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। माना जा रहा है कि फिर से सिद्धू मूसेवाला की मां (एक बच्चे) को जन्म देने जा रही है। इस बात की पुष्टि परिवार के बेहद करीबी सदस्य ने पुष्टि की। पता चला है कि रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल भर्ती किया गया। किसी को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। सब कुछ ठीक-ठाक हैं।
वर्ष 2022 में दिवंगत गायक मूसेवाला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जांच-पड़ताल में कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई तथा विदेश में बैठें गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया था। दोनों ने अलग-अलग पोस्ट सोशल मीडिया में डाल कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। मूसेवाला की मौत के उपरांत परिवार काफी टूट गया था। वह हमेशा ही औलाद की कमी महसूस करता था। किसी परिवार के बेहद करीबी ने उन्हें दोबारा से बच्चे के लिए समझाया।
सूत्रों से पता चला है कि चूंकि, मूसेवाला की मां का दोबारा गर्भवती होना इतना आसान नहीं था, क्योंकि, गर्भवती की भी मेडिकल साइंस के मुताबिक एक आयु सीमा होती है। लेकिन, मेडिकल साइंस ने काफी उन्नति कर ली। नई तकनीक का सहारा लेकर मां फिर से गर्भवती हो गई। कितने माह की गर्भवती है, इस बारे किसी ने पुष्टि नहीं की। इतना जरूर कहा कहा कि जल्द ही घर में खुशियां आने वाली है।