वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
राज्य की आर्थिक राजधानी गैंगवार का गढ़ बन चुकी है। यहां पर अपराध में काफी इजाफा हुआ। पुलिस कुछ भी करने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला, पश्चिमी क्षेत्र से जुड़ा है। एक वीडियो सोमवार को 2 पक्ष के बीच हुई गैंगवार का खूब तेजी से प्रसारित हुआ। सभी बदमाशों ने हाथ में तेजधार पकड़ रखे थे। एक-दूसरे पर हमला किया गया। लोगों अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागती हुई दिखाई दी। मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। 2 दर्जन के ऊपर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। किसी की गिरफ्तारी की कोई पुष्टि नहीं हो पाई। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम शिव मंदिर के पास हुई।
सोमवार को सुबह पश्चिमी क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर पास 2 पक्ष में खूनी झड़प हो गई। सभी के हाथ में तेजधार हथियार थे। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में घटनाक्रम कैद हो गया। सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब तेजी से प्रसारित हुआ। इसमें साफ तौर पर तस्वीरें दिल दहला देने वाली सामने आई। कैसे दोनों पक्ष एक दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर रहे है। आस पास के लोग अपनी जान बचाकर भागते हुए दिखाई दे रहे है। आरोप लगा कि नजदीक पुलिस थाना होने के बावजूद पुलिस काफी देर बाद पहुंची।
इस बीच एक प्रदेशीय भाजपा नेता ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार तथा पुलिस पर निशाना साथा। उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र में खूब तेजी से गुंडागर्दी बढ़ रही है। यह एक माह में चौथी बड़ी घटनाक्रम है। किसी मामले में पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पुलिस कुछ नहीं करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र में जल्द हालात नहीं सुधरे तो वह पुलिस थाना समक्ष धरना देंगे।
शिवरात्रि वाले दिन हुआ था झगड़ा
पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच शिवरात्रि वाले दिन भी झगड़ा हुआ ता। तब स्थानीय लोगों ने उन्हें यहां से भगा दिया था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष में आपसी पुरानी रंजिश है। फिलहाल, किसी पक्ष की पहचान नहीं हुई। पुलिस इस बात का दावा कर रही है कि जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी को नहीं बख्शा जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया।