FRAUD……फिर से AGENT की भेंट चढ़े 3 YOUTH…..इटली ले जाने का दिखाया स्वप्न, 17 लाख लेकर हो गया रफूचक्कर , पीड़ित पुलिस की चौखट मांग रहे JUSTICE

वरिष्ठ पत्रकार.खन्ना.लुधियाना। 

तरह-तरह के स्वप्न दिखा इटली भेजने के नाम पर लगभग 17 लाख की ठगी का मामला सामने आया। पुलिस ने मंडी गोबिंदगढ़ के रहने वाले तरनजीत सिंह उर्फ तरुण धीमान व अमनदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। बताया जा रहा है कि रिश्ते में दोनों सगे भाई लगते है। पीड़ित लोग हरियाणा के जिला अंबाला के रहने वाले है। प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि ठगी कुल 3 लोगों के साथ हुई। पुलिस के समक्ष ठगी से संबंधित सभी प्रमाण पेश कर चुके है। किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई। 

शिकायतकर्ता सूरज भान ने बताया कि इटली के रहने वाले तरनजीत सिंह उसके बेटे संदीप सिंह का मित्र है। दोनों इकट्ठे इटली रहते है। कथित अपराधी ने उन्हें पेशकश दी कि वह अपने रिश्तेदारों के 3 लड़कों को इटली ले जाया गया। वहां पर नौकरी रहन-सहन सब बंदोबस्त किया जाएगा। नौकरी एक अच्छी कंपनी में दिलाने का स्वप्न दिखाया। वे लोग उसकी बातों में आ गए। सौदा लगभग 28 लाख में तय हुआ।लेकिन, पेमेंट सिर्फ 17 लाख दी गई। 

लंबे समय तक शिकायतकर्ता को 3 लड़कों को विदेश भेजने के लिए बार-बार भेजने का वादा करता रहा। लेकिन, किसी को नहीं विदेश भेजा गया। आखिरकार वे लोग पुलिस प्रमुख के समक्ष शिकायत लेकर पहुंच गए। पुलिस ने उनकी बात को काफी गंभीरता से लिया। जांच-पड़ताल किसी अधिकारी को सौंपी गई। जांच में पता चला कि अपराधी लगभग 17 लाख की धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

50% LikesVS
50% Dislikes