झूठे प्यार में फंसाया…….फिर घर बुलाकर,प्रेमिका ने परिवार सहित प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट, जानिए, कैसे हुआ खुलासा

वरिष्ठ पत्रकार.फाजिल्का। 

यहां पर प्रेमिका ने अपनी परिवार संग मिलकर अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि प्रेमी को अपने घर बुलाकर फिर खाना खिलाकर, उसके उपरांत वारदात को अंजाम दिया। मृत्यु अस्पताल में हुई। पुलिस ने प्रेमिका सहित कुल 5 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मामला, पंजाब के फाजिल्का से जुड़ा है। मृतक का पति तथा अन्य भाई गुरुग्राम में रहते है। परिवार में मातम का माहौल है। मां को रो-रो कर बुरा हाल है। 

राधा स्वामी कालोनी के रहने वाले राजन का क्षेत्र के पास में ही रहने वाली मनीषा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। देर रात्रि उसे बुलाने के लिए प्रेमिका का भाई आया। दोनों साथ चले गए। वहां पर राजन को परिवार ने खाना खिलाया। उसके उपरांत मारपीट करनी शुरू कर दी। इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल छोड़ आए। 

राजन की मां को वारदात के बारे पता चला तो अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल में राजन ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के मुताबिक, दिमाग की चोट की वजह से जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई।   

100% LikesVS
0% Dislikes