वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर की अपडेट सामने आई। सांसद किरण खेर की इस बार भाजपा ने टिकट काट दी गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता बलरामजी दास टंडन के बेटे संजय टंडन को मैदान में उतार दिया। टंडन हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी हैं। वह किसी समय भाजपा के प्रदेश भी रह चुके है। उधर, किरण खेर लगातार 2 बार भाजपा की सांसद रह चुकी है। पार्टी सूत्रों से पता चला है कि खेर का इस बार जीत पाना इतना आसान नहीं था, इसलिए उनका टिकट काट दिया गया।
बताया जा रहा है कि संजय टंडन का चंडीगढ़ में भाजपा संगठन को मजबूत करने में काफी अहम रोल रहा है। इसलिए, पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए चंडीगढ़ से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर उतारा। पार्टी यह मान कर चल रही है कि वह अन्य प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देकर जीत हासिल कर सकते है। वैसे भी पार्टी के अलावा चंडीगढ़ में उनका अच्छा रसूख माना जाता है। वे समाज सेवा कार्य से भी जुड़े है।
उधर, कांग्रेस ने अभी तक अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के हिस्से में यहां पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को मैदान में उतर सकती है।

