वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिअद के शीर्ष नेता बिक्रम मजीठिया के बीच एक बार फिर जवाबी जंग शुरू हो गई है। सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे की गिरफ्तारी से शुरू हुई पोस्ट वॉर अब पारिवारिक होने लगी है। पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली दल के सीनियर नेता सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तंज कस दिया। सीएम मान ने अकाली दल के साथ-साथ सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया को सफाई देने के लिए कहा है।
सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट डाल कहा- मजीठिया साहिब सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं की। उसके भी मामा जी बनो….
सीएम मान ने जनरल डायर के डिनर पर उठाया सवाल
सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट डालकर लिखा कि 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग कांड के जनरल डायर को डिनर करवाने पर बोला। डिनर आपके घर हुआ था या नहीं?। जे नहीं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। आपको सोगंध हो, पंजाब के सामने सच बोलो मजीठिया साहिब।
मजीठिया ने कहा- बेकसूर किसानों पर गोली चली
इस पर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने पोस्ट डालकर लिखा- मां की झूठी कसम करने वाले सोगंध की बात कर रहे हैं। पहले पैग में याद आया सुच्चा। दूसरे पैग में बने लुच्चे। तीसरे पैग में जनरल डायर देख लो। चौथे पैग लगा कर आप ही जनरल डायर बन जाना है। पंजाब के जनरल डायर आप हैं, जिन्होंने NSA लगाया। गुरुघर में गोलियां चलाई। बेकसूर किसानों पर गोली चली।

