PAKISTAN से रची गई थी प्रभाकर MURDER की साजिश……पुर्तगाल से आतंकी मॉड्यूल ने जारी किया था फरमान……पैसे के लालच में दिया था इन 2 ने वारदात को अंजाम

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

हिंदू नेता की हत्या में एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ। हत्या की साजिश पाकिस्तान से रची गई थी। अंजाम देने वाले कथित अपराधियों की गिरफ्तारी उपरांत की गई पूछताछ में इस बात का राज खुला है। पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले स्थानीय मंदीप तथा सुरिंदर को मोटी रकम में पैसा दिया गया था। इनके कब्जे से दो 32 बोर पिस्तौल, 16 कारतूस, एक खोल और अपराध में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी बरामद हुई है। कथित अपराधियों को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने पकड़ा। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम पैसे के लालच में दिया गया। कितने पैसे मिले थे, इस बारे पुष्टि नहीं हुई। 

एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि एक प्रकार से यह एक आतंकी मॉड्यूल है, जो पुर्तगाल और अन्य स्थानों से संचालित होता है। इसमें पाकिस्तान का नाम भी सामने आया है कि वहां पर बैठे पंजाब के कथित अपराधियों ने यह षड्यंत्र रचा। दरअसल, उनकी रडार पर पंजाब के हिंदू नेता है। विकास प्रभाकर भी उन नेताओं में से एक था। कहा जाता है कि प्रभाकर पंजाब में विश्व हिंदू परिषद के काफी नामवर नेता थे। हर गतिविधि में वह प्राथमिकता के साथ शामिल होते थे। 

ऐसे दिया गया था हत्या को अंजाम  

शनिवार शाम को नंगल में रेलवे रोड पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष विकास प्रभाकर अपनी दुकान पर बैठे थे। एक्टिवा पर आए 2 युवकों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी। पास की दुकान का एक कर्मचारी विकास की दुकान से सामान लेने गया तो उसने विकास को जख्मी हालात में देखा और अपने मालिक को बताया। इसके बाद दुकानदार मनीष ने अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर विकास को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पंहुचाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाजपा तथा हिंदू संगठनों ने किया था विरोध

एक दिन पहले भाजपा तथा तमाम हिंदू संगठनों ने प्रभाकर की हत्या उपरांत पूरे पंजाब में चक्का जाम किया था। प्रशासन तथा सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर जल्द हत्या को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार नहीं किया तो पूरे पंजाब को बंद किया जाएगा। इस बीच प्रशासन ने भरोसा दिया था कि इस मामले में जल्द कथित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिर जाकर भाजपा तथा हिंदू संगठनों का गुस्सा शांत हुआ था। 

100% LikesVS
0% Dislikes