वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
किसानों के आंदोलन की वजह से लगभग 3 दर्जन ट्रेन रद्द करनी पड़ी। कईयों दिनों से किसान ने अपनी मांगों को लेकर रेल ट्रेक को जाम कर रखा। यात्री खासा परेशान हो रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, सरकार को कई करोड़ों का आर्थिक नुकसान पहुंचा है। सरकार तथा किसानों की बातचीत फिलहाल बनती नहीं दिख रही है। प्रशासन की हर कोशिश नाकाम हो रही है। किसान अपने साथियों की रिहाई पर अड़े है। पता चला है कि रेल डिवीजन को 17 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल तक 2382 यात्रियों को 13 लाख सात हजार 930 रुपये का रिफंड किया है। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के प्रबंधक संजय साहू ने दी है।
डीआरएम का कहना है कि शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों ने रेल पटरी पर धरना देकर रेल यातायात ठप किया हुआ है। इसीलिए डिवीजन से अन्य शहरों को जाने वाली लगभग 36 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। जबकि रूट बदल कर 56 ट्रेनों को उनके निर्धारित स्टेशनों के लिए रवाना किया है। चार ट्रेनों को शार्ट ट्रमीनेट किया है और 3 ट्रेनों को शार्ट ओरिजिनेटेड किया है।

