वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
यहां पर अभी अभी गोली चल गई। मामला, पंजाब के जिला जालंधर के भार्गव कैंप से जुड़ा है। घायल को अस्पताल ले जाया गया। वारदात से जुड़ी सभी तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किसी प्रकार से अब तक कोई गिरफ्तारी के बारे पुष्टि नहीं हो पाई।
पता चला है कि एक युवक बस से भार्गव कैंप के पास उतरता है। उसके साथ एक अन्य युवक भी उतर आता है। वह उसका पीछा करता रहता है। आगे जाकर पीछा करने वाला युवक पिस्टल बाहर निकालता है तथा गोली चला देता है। गोली युवक की पीठ पास छूकर निकल जाती है। घायल युवक खून से लथपथ जमीन पर गिर जाता है। गोली चलाने वाला फरार हो जाता है। मालूम हुआ गोली चलाने वालों की कुल संख्या 2 है।
लोगों की भीड़ घायल युवक को पास के ही अस्पताल ले जाती है। चिकित्सकों के मुताबिक, घायल की स्थिति काफी नाजुक है। फिलहाल, वह बेहोश है। निरंतर इलाज चल रहा है। बयान लेने के लिए पुलिस अस्पताल पहुंची। फिलहाल, बयान देने की स्थिति में घायल नहीं है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले से जुड़े कथित अपराधियों को ढूंढने में जुट चुकी है। जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल है। ऊपर से आम चुनाव की वजह से कई सुरक्षा एजेंसियां अपने-अपने काम में जुटी हैं. ऐसे में कहीं न कहीं इस वारदात को लेकर सब पर सवाल भी उठता है कि कैसे इतनी बड़ी वारदात को हमलावर शहर में अंजाम दे देते है। फिलहाल, पुलिस के पास इन सवालों का जवाब देने में कोई उत्तर नहीं है।

