SNE NETWORK.MOHALI.

खरड़ सिविल अस्पताल में जमीन पर पड़ा मरीज। इसी पर महिला डॉक्टर को पीटने का आरोप है।IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK.
मोहाली के खरड़ सिविल अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक लेडी डॉक्टर की पिटाई की गई। उसके साथ स्टाफ को भी पीटा गया। लेडी डॉक्टर का आरोप है कि इलाज कराने आए युवक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें गला पकड़कर जमीन पर गिरा दिया, शर्ट के बटन तोड़ दिए और उन्हें शर्ट से पकड़कर घुमा दिया।
इस दौरान उनका स्टेथोस्कोप भी टूट गया। बीच-बचाव करने आए एंबुलेंस ड्राइवर के साथ भी युवक ने हाथापाई की। उसके भी कपड़े फाड़ दिए। डॉक्टर का आरोप है कि युवक नशे में लग रहा था। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। खरड़ के थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू किया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

खरड़ सिविल अस्पताल में स्टाफ से मारपीट करता आरोपी।IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK.
पुलिस को दिए बयान में मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरशरनप्रीत कौर (29) ने बताया कि वह एयरोसिटी मोहाली में गमाडा के ब्लॉक-E की रहने वाली हैं। 24 अक्टूबर को उनकी ड्यूटी रात 8 बजे शुरू हुई थी। करीब साढ़े 8 बजे वह इमरजेंसी में तैनात थीं। इसी दौरान एक लड़की उनके पास आई और मरीज रजतपाल सिंह को देखने के लिए कहा।
- डॉक्टर के अनुसार, वह इमरजेंसी ड्यूटी रूम से उठकर वार्ड में गईं और मरीज की जांच की। उस समय वह ठीक था, लेकिन कुछ ही देर बाद रजतपाल अचानक जमीन पर हाथ-पैर मारने लगा। उन्होंने स्टाफ को उसे माइनर ओटी में ले जाने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर युवक ने स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। डॉक्टर और स्टाफ के समझाने के बावजूद वह शांत नहीं हुआ।
- डॉ. हरशरनप्रीत कौर ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया तो उनकी शर्ट पकड़कर बटन तोड़ दिए और उन्हें शर्ट से पकड़कर घुमा दिया, जिससे उनके गले में पड़ा स्टेथोस्कोप भी टूट गया। युवक ने अस्पताल के स्टाफ के साथ भी हाथापाई की। स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने अस्पताल के एंबुलेंस ड्राइवर सतनाम सिंह को आवाज लगाई। मौके पर पहुंचे ड्राइवर के साथ भी रजतपाल ने हाथापाई की।

आरोपी ने डॉ. हरशरनप्रीत कौर (बाएं) के साथ मारपीट की। IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK.
मामले की सूचना मिलने पर खरड़ सिटी थाने के ASI राजकुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी रजतपाल सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 132, 221 और 76 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धाराओं 3 और 4 के तहत केस दर्ज किया है।

खरड़ सिविल अस्पताल में जांच करने पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को काबू किया।###USA###UK###CANADA###MOHALI###KHARAD###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SPAIN###GERMANY###ITLAY###VIETNAM###SINGAPORE###

