CHANDIGARH…इस हादसे में चली गई 3 लड़कियों की जान..नौकरी की तलाश में गई थी घर से बाहर, परिवार में मातम का माहौल

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 


3 लड़कियों की मंदिर की गेट की स्लैब गिरने से मौत हो गई। मौत हरियाणा से सटे एक कस्बे में हुई। वह नौकरी के लिए फार्म भरने आई थी। मरने वाली तीनों लड़कियां पंजाब के एक छोटे से गांव की रहने वाली है। इनकी पहचान परविंदर कौर (21) सिमरनजीत कौर (18) और मनीषा (18) के तौर पर हुई। तीनों का शव सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया। मौत की सूचना मृतक लड़कियों के परिवार को दे दी गई।


कल दोपहर करीब 12.30 बजे चिलचिलाती धूप के कारण ये तीनों बच्चियां नन्योला माता के मंदिर के गेट की छांव में बैठ गईं, लेकिन कुछ देर बाद गेट की स्लैब इन बच्चियों के ऊपर गिर गई। इस स्लैब के नीचे ये तीनों लड़कियां दब गई, जिनमें से 2 लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक लड़की को पहले अंबाला के एक अस्पताल में ले जाया गया. यहां से उसे सेक्टर 21 अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पर उसने अभी-अभी दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस गेट की स्लैब बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

100% LikesVS
0% Dislikes