CHANDIGARH—यह नेता पंजाब में भाजपा के लिए फूंकेगा जान……इन-इन सीटों पर पड़ सकता खास प्रभाव

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पंजाब में भी काफी बोलबाला है। इस पर वे पंजाब में चुनाव प्रचार करने के लिए जल्द आ रहे है। इस बात की पुष्टि, पंजाब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने की। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ से उनकी बातचीत हो गई है, वे जल्द ही पंजाब में आने वाले है। पंजाब में उत्तर भारत के प्रदेश यूपी, बिहार के लोग काफी संख्या में रहते है। ऐसे में चुनाव में भाजपा को इस बात का फायदा भी मिल सकता है। 

प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पंजाब में बटाला, जालंधर और लुधियाना में 3 बड़ी चुनावी रैलियां को संबोधित करेंगे। लुधियाना और जालंधर में सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनावी रैली के पीछे का एक कारण यह भी है कि यहां बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। लुधियाना और जालंधर पंजाब का इंडस्ट्रियल हब है।  पता चला है कि 20 मई को वह चंडीगढ़ में प्रचार करने आ रहे हैं। भाजपा की तरफ से बड़े नेताओं की यह दूसरी जनसभा होगी। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सेक्टर-27 के रामलीला मैदान में जनसभा की थी।

100% LikesVS
0% Dislikes