GOOD NEWS—INDIANS के लिए इस COUNTRY ने बिना वीजा आने का दिया न्यौता……..पर्यटकों को मिलेगा अच्छा मौका

वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली। 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास की वजह से पूरे विश्व में भारत की अलग पहचान बन गई। प्रत्येक देश भारतीय नागरिकों को अब पूरा सम्मान तथा आदर देता है। भारत के सच्चे मित्र देश रूस ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नागरिकों को अपने देश में बिना वीजा आने की स्वीकृति दे दी। फिलहाल, इस बात की उपचौरिक पुष्टि होना शेष है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों से पता चला है कि बात लगभग पूरी हो चुकी है। अंतिम मुहर लगना शेष है, किसी भी समय दोनों देशों के बीच अंतिम मुहर लग सकते है। सूत्र यह भी बताते है कि भारत में इस समय चुनाव का माहौल है, इसलिए बड़ा फैसलों को कुछ समय के लिए टाल दिया गया। नई सरकार के उपरांत इस पर काम पूरा हो जाएगा। 

बता दें कि रूस-भारत के बीच आरंभिक तौर से पुरानी दोस्ती चली आ रही है। दोनों ने ही कठिन समय में एक-दूसरे के प्रति ढाल बनकर एक सच्ची मित्रता का परिचय दिया। यूक्रेन-रूस जंग के बीच भारत ने यूएन में उसके खिलाफ कभी कोई मत नहीं दिया, बल्कि, अनुपस्थिति दर्ज करवाकर यह साबित कर दिया कि वह अपने मित्र देश के खिलाफ कभी नहीं जा सकता है। चूंकि, पूरे विश्व के शक्तिशाली देशों ने यूक्रेन की मदद करने के अलावा रूस पर कई कठिन प्रतिबंध लगा दिए है, लेकिन, भारत वर्तमान में भी रूस के साथ कई व्यापारिक सौद्दे कर रहा है। इससे एक बात साफ साबित हो जाती है कि रूस-भारत के बीच वर्तमान में भी दोस्ती कायम है। इस बात को रूस को भली-भांति तरीके से जान चुका है। इसलिए, रूस ने अपने देश में भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिना वीजा आने की अनुमति का न्यौता भेज दिया।

100% LikesVS
0% Dislikes