वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते पंजाब सरकार ने राज्य भर के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने नए आदेश में कहा कि 20.05.2024 से 31.05.2024 तक सभी सरकारी, एडेड और निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया। नए समय के अनुसार, सुबह 7.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक का समय कर दिया है। संभावना, इस बात की जताई जा रही है कि स्कूलों में किसी भी समय छुट्टियों का आदेश जारी हो सकता है, क्योंकि, गर्मी ने पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
बता दें कि मई के मध्य में ही चिलचिलाती धूप के कारण स्कूली बच्चे परेशान हो हो रहे थे। तापमान बढ़ने के कारण सबसे अधिक स्कूली बच्चे प्रभावित हो रहे थे। पारा लगभग 44 डिग्री तक पहुंच चुका है। ज्यादातर लोग दोपहर को बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। इस सबके बीच में स्कूली छात्रों को खासी परेशानियां आ रही थीं, जिसके चलते पंजाब सरकार ने 20 मई से 31 मई तक स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है।

