जानिए, किसान किस वजह से धरने से हटे…….अगला क्या है प्लान, पढ़े, इस खास रिपोर्ट में……….?

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

शंभू में रेल ट्रैक पर बैठे किसानों ने धरने को तुरंत प्रभाव से उठाने का ऐलान किया है। रेलवे और यात्रियों के लिए ये एक बड़ी राहत की खबर है। हालांकि शंभू बॉर्डर पर किसानों का धरना जारी रहेगा। किसान आंदोलन 2 के 100 दिन पूरे होने और शंभू रेलवे स्टेशन पर तीनों किसानों की रिहाई को लेकर चल रहे रेल रोको आंदोलन के संबंध में किसान मजदूर मोर्चा और एसकेएम (नॉन पॉलिटिकल) ने चंडीगढ़ के किसान भवन में पत्रकारों से बात की।


इस दौरान किसान नेताओं ने बताया कि किसान आंदोलन 2 के 100 दिन पूरे होने पर शंभू बॉर्डर, खनोरी, डबवाली और रतनपुर में विशाल किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। किसान नेता दिलबाग सिंह गिल ने बताया कि सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं और देश भर से सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रहे किसानों के रुकने के और उनकी लंगर की व्यवस्था को पूर्ण रूप कर ली गई हैं।


हरियाणा सरकार द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों किसानों की रिहाई को लेकर एक महीने से शंभू रेलवे स्टेशन पर चल रहे रेल रोको आंदोलन के बारे में किसान नेता सुरजीत सिंह फुल ने बताया कि सोमवार शाम से तुरंत प्रभाव से किसान शंभू रेलवे स्टेशन और रेल ट्रैकों से उठ जाएंगे। अपने साथी किसानों की रिहाई को लेकर आने वाले दिनों में पंजाब और हरियाणा के भाजपा नेताओं के घरों का घेराव किया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes