BREAKING NEWS–इस  बॉक्सर ने भारत का जीता दिल…. पेरिस ओलंपिक के लिए भी की पक्की जगह

वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली। 


विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता बॉक्सर अमित पंघाल ने रविवार को यहां दूसरे विश्व क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के 51 किग्रा क्वार्टर फाइनल में चीन के चुआंग लियू को हराकर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।


भारत के एकमात्र पुरुष विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता पंघाल ने अपने लियू पर कड़े मुकाबले में 5-0 से जीत दर्ज कर अपने दूसरे ओलंपिक खेलों के लिए टिकट हासिल किया। इस तरह वह निशांत देव (71 किग्रा), निखत जरीन (50 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) की चौकड़ी में शामिल हो गए। इन सभी ने ओलंपिक के लिए टिकट बुक कर लिया है।


पंघाल के पास पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का केवल एक ही मौका था, क्योंकि वह पहले दो क्वालीफाइंग स्पर्धाओं के लिए चयन मूल्यांकन में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता दीपक भोरिया से हार गए थे और 2018 एशियाई खेलों के चैंपियन ने अपने मौके का भरपूर फायदा उठाया। बाद में, जैस्मिन लम्बोरिया (57 किग्रा) और सचिन सिवाच (57 किग्रा) भी ओलंपिक कोटा हासिल करने की कोशिश करेंगे।

100% LikesVS
0% Dislikes