वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
कार दुर्घटनाग्रस्त में एक 30 वर्षीय व्यक्ति जिंदा जल गया। मामला, अरुणाचल प्रदेश के लोअर दिबांग घाटी जिले से जुड़ा है। मृतक की पहचान जीवन लाकड़ा के रूप में हुई है, जो डंबुक का रहने वाला था। वह अपने वाहन से रोइंग जा रहा था, तभी उसकी कार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। कुछ ही देर बाद वाहन में आग लग गई और लाकड़ा बाहर नहीं निकल पाया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बात की पुष्टि, जिला पुलिस अधिकारी ने की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने शीशे तोड़कर दरवाजे खोले। चालक बेहोश था और उसका शरीर बुरी तरह जल गया था। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, लाकड़ा के परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी मौत एक साजिश हो सकती है। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।”

