वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट में 5 लोग मारे गए और 5 घायल हो गए। मरने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। घटनाक्रम, महाराष्ट्र के नागपुर के एक क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रशासन की टीम जांच पड़ताल में जुट चुकी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि विस्फोट शहर से लगभग 25 किमी दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुआ। घटनाक्रम, वीरवार दोपहर बाद की है। मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि यूनिट के मैनेजर और मालिक फरार हैं।
बता दें कि पिछले महीने, 23 मई को ठाणे जिले के डोंबिवली के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लगने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई थी और 56 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एम्बर केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट के बाद भारी धुआं देखा गया था। महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत मौके पर पहुंचे थे और घंटों तक आग बुझाने की कोशिशें चलती रहीं। इसी प्रकार एक अन्य घटना में, 18 जनवरी को ठाणे में एक रासायनिक कारखाने में विस्फोटों की एक श्रृंखला में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए थे। तब जांच में सामने आया था कि धमाके के कारण आग लगी थी।

