BIG NEWS…..घुसा आया PAK. बदमाश भारत की सीमा में…….जवाब में B.S.F ने भून डाला….जांच में सामने आया बहुत बड़ा सच, जांच AGENCY-बीएसएफ है हैरान…।

सुनील सेन.फाजिल्का।  

भारतीय सीमा में घुसपैठ करते एक पाकिस्तानी बदमाश को मार गिराया। इस बात की पुष्टि, सीमा सुरक्षा बल के शीर्ष अधिकारी ने की। वाक्यात, 1 और 2 जुलाई की मध्यरात्रि को बीओपी सादकी के एओआर का बताया जा रहा है। यह भारत-पाक सीमांत क्षेत्र पंजाब के फाजिल्का में पड़ता है। मरने वाले बदमाश की पहचान नहीं हो पाई। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि मरने वाले बदमाश की 25-27 की आयु बताई जा रही है। उसके कब्जे से एक थैली बरामद हुई। उसमें  सिगरेट लाइटर और ईयरफोन था। थैली में उर्द भाषा से कुछ लिखा हुआ पाया गया। बदमाश का मेन मकसद क्या था, इस बारे सीमा सुरक्षा बल तथा कुछ एजेंसी जांच में जुट चुकी है। 

अक्सर ही पाकिस्तान भारत के सीमांत क्षेत्र पंजाब में अराजकता तथा देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आए दिन कुछ न कुछ हरकतों को अंजाम देता रहता है। ड्रोन के माध्यम से नशे तथा हथियार की तस्करी को भारत पार क्षेत्र में भेजता रहता है। लेकिन, सरहद पर तैनात भारत की सीमा सुरक्षा बल के जांबाज जवान हर समय पाकिस्तान को करारा जवाब देकर, उनके मंसूबों को नाकाम कर देते है। इस बार का मामला, पंजाब की पाकिस्तान के साथ लगते सीमांत क्षेत्र फाजिल्का से जुड़ा है। यहां पर पाकिस्तान की सीमा पार करते समय भारत में घुसने वाले एक बदमाश को मार गिराया। यह घटनाक्रम मध्य रात्रि का बताया जा रहा है। 

शीर्ष अधिकारी ने बताया कि भारत की तरफ से बीएसएफ के जवानों ने उक्त बदमाश को वापस जाने के लिए चेतावनी भी दी थी। लेकिन, उसने उनकी बात को बिल्कुल ही नहीं माना। उसके उपरांत सीमा सुरक्षा बल ने गोलियां चलाई। रात का अंधेरा अधिक होने की वजह से सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया गया। सुबह सीमा सुरक्षा बल के सर्च ऑपरेशन दौरान एक शव बरामद हुआ। जांच-पड़ताल में सामने आया कि शव पाकिस्तानी बदमाश का है। शव की पहचान तो नहीं हो पाई, लेकिन, उसके पास से कुछ सामान बरामद हुई। उसे बीएसएफ ने कब्जे में ले लिया। 

जानिए, आगे की क्या प्रक्रिया है

इस मसले में अब सीमा सुरक्षा बल के शीर्ष अधिकारी फ्लैग मीटिंग के माध्यम से पाकिस्तान रेंजर्स से यह मुद्दा उठा सकते है। उन्हें हर सबूत के साथ बताया जाएगा कि कैसे सीमा को पार कर  भारतीय क्षेत्र में बदमाश घुस आया। शव को पाकिस्तान सौंपने के लिए बातचीत होगी। अधिकतम समय पाया गया है कि पाकिस्तान अपने नागरिक नहीं होने का दावा ही करता आया। फिर, इसके उपरांत भारत शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत खुद ही मुस्लिम रीति-रिवाज से सुर्पुद-ए-खाद करवा देता है।  

100% LikesVS
0% Dislikes