TERRORIST तरसेम सिंह U.A.E से ARREST……..सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उलपब्धि

SNE NETWORK.CHANDIGARH.


बब्बर खालसा आतंकी तरसेम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मोस्ट वांटेड आतंकी तरसेम सिंह की गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी उलपब्धि है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने विदेश में बैठकर भारत में ऑपरेट कर रहे आतंकी मॉड्यूल पर वार करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी तरसेम सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे यूएई से पकड़ा गया है।

INTER-POOL की मदद से भारत लाया गया

N.I.A और इंटरपोल की मदद से आतंकी तरसेम सिंह को शुक्रवार को भारत लाया गया है। अब एनआईए आतंकी तरसेम सिंह से बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन के अन्य आतंकियों, भारत में उनके आतंकी मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहे आरोपियों और देश में हुई बड़ी वारदातों के पीछे उसकी क्या भूमिका रही, इन सभी से आतंकी तरसेम सिंह से एनआईए पूछताछ करेगी। आतंकी तरसेम सिंह आतंकी लखबीर लंडा का सगा भाई है। पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। आतंकी लखबीर लंडा जोकि तरसेम सिंह का भाई है, उसके खिलाफ जून 2023 से गिरफ्तारी का गैर-जमानती वारंट (N.B.W) जारी हुआ था। N.I.A ने 20 अगस्त 2022 को संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। एनआईए ने बताया कि आतंकी तरसेम, लंडा और रिंदा अलग-अलग आतंकी संगठनों के साथ मिलकर पंजाब के सीमा पार से हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, आईईडी आदि की तस्करी के लिए आतंकी संगठनों और संगठित आपराधिक गिरोहों के सदस्यों के माध्यम से काम कर रहे हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes