PUNJAB DOCTOR’S का अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला……न होंगे OPERATION, न चलेंगी O.P.D, भटकना पड़ेगा लोगों को इलाज के लिए

SNE NETWORK.CHANDIGARH.


पंजाब CIVIL MEDICAL SERVICES (CMS) ने 9 सिंतबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इसके लिए लोगों को इलाज के लिए भटकना पड़ सकता है।
पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की रविवार को हुई जनरल बॉडी की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। एसोसिएशन के अनुसार सोमवार से हर दिन सुबह 8.00 से 11.00 बजे तक पहले फेज में OPD सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा पहले से शेड्यूल ऑपरेशन भी नहीं होंगे।


यह है प्रमुख मांगें


एसोसिएशन ने कहा कि जब तक उनकी समय पर वेतन बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक वह अपनी हड़ताल की कॉल वापस नहीं लेंगे। अब कैबिनेट सब कमेटी ने डॉक्टरों के साथ 11 सितंबर को बैठक करने का फैसला लिया है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें डॉक्टरों की सभी मांगों पर विचार किया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes