SNE NETWORK.CHANDIGARH.
पहली बार किसी पगड़ीधारी सिख को यूके की नई संसद की रक्षा समिति का अध्यक्ष चुना गया है। यह मौका जालंधर के मूल निवासी तनमनजीत सिंह ढेसी को मिला है। सांसद को 563 वैध मतों में से 320 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी और साथी लेबर सांसद डेरेक ट्विग को 243 मत मिले।
ढेसी ने रक्षा समिति का अध्यक्ष चुने जाने पर कहा कि मैं सदन में अपने सहयोगियों को मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे देश और विदेश में जो खतरे हैं, वे पैमाने और जटिलता दोनों में बढ़ रहे हैं। रक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में, मैं यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करूंगा कि हमारा देश इन चुनौतियों का सामना कर सके। सांसद ढेसी यूके तीसरी बार लगातार सांसद बने हैं। उनके पिता जसपाल सिंह ढेसी यूके में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान हैं और चाचा परमजीत सिंह रायपुर पंजाब में एसजीपीसी के सदस्य हैं।

