PUNJAB BREAKING…सड़क हादसे में 2 लोगों की गई तड़प-तड़प कर जान, अन्य अस्पताल में जीवन-मौत से कर रहा संघर्ष

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला। 

एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की तड़प तड़प कर मौत हो गई, जबकि, गंभीर रूप से घायल एक निजी अस्पताल में जीवन-मौत से संघर्ष कर रहा है। मरने वालों की पहचान मनप्रीत (25) और विक्की (30) के रूप में हुई है। मृतक अपने मोटरसाइकिल पर सवार थे। टक्कर मारने वाले पिकअप वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई.। हादसा, शुक्रवार की देर रात्रि कपूरथला-करतारपुर मार्ग पर दबुर्जी गांव के पास का बताया जा रहा है। हादसे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब तेजी से शनिवार को प्रसारित हुई। 

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि उन्हें पुलिस कंट्रोल रूप से सूचना हासिल हुई कि कपूरथला-करतारपुर मार्ग पर दबुर्जी गांव के पास एक सड़क हादसा हुआ। तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। देखा कि 3 बुरी तरह से घायल खून से लथपथ जमीन पर पड़े है। 2 ने तत्काल ही दम तोड़ दिया। घायल  बॉबी को जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर वह जीवन-मौत से संघर्ष कर रहा है। मरने वालों की पहचान मनप्रीत तथा विक्की के तौर पर हुई। सभी गांव दुबर्जी  के रहने वाले है। मेहनत मजदूरी कर घर परिवार पालते है। परिवार का पता लगा कर उन्हें इतलाह कर दी गई। 

100% LikesVS
0% Dislikes