SINGER जैज धामी को कैंसर , SOCIAL MEDIA अकाउंट पर साझा की बात

PUNJABI SINGER JAJ DHAMI BY SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

SNE NETWORK.CHANDIGARH.


पंजाब के मशहूर सिंगर जैज धामी को कैंसर हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। पोस्ट शेयर कर धामी ने कहा- मैं अपने फैन्स को मेरी कैंसर की लड़ाई के बारे में बताना चाहता हूं। जिसमें मैंने आज तक किसी को पता नहीं चलने दिया और उसे निजी रखा।

जैज धामी ने कहा कि साल 2022 में मेरा नया गाना आया, पूरी दुनिया ने मेरा वो गाना सुना और प्रशंसा की। लाखों लोगों तक मेरी आवाज पहुंची। गाने की प्रमोशन के लिए मैं एक स्टेज पर था और प्रफोम कर रहा था। इन सभी चीजों का सिर्फ मैंने बचपन में सपना देखा था। मैं डेढ़ साल पहले पिता बना। मेरी लाइव बहुत अच्छी चल रही थी।


मगर एक दिन ऐसा आया, जिसने सब कुछ बदल कर रख दिया। 2022 के फरवरी माह में मुझे पता चला कि मुझे कैंसर हो चुकी है। तब से लेकर आज तक मैं संघर्ष कर रहा हूं। पहले पहले में इस बीमारी को लेकर बहुत डर गया था, सोचता था कि मेरे साथ क्या होगा। मैंने इतना सोचना शुरू कर दिया था कि मैं कमजोर पड़ने लगा था। फिर मेरी पत्नी ने मुझे हिम्मत दी और कहा- तुम्हें इससे लड़ना होगा। मैं जल्द वापस लौटूंगा।

100% LikesVS
0% Dislikes