CRIME—मध्य-प्रदेश से हथियारों की करते थे सप्लाई, यहाँ से पकड़े गए 6 बदमाश, बंबीहा गैंग के गैंगस्टर

SNE NETWORK.MOGA/CHANDIGARH.


पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 पिस्तौल, 16 कारतूस और एक कार भी बरामद की गई है। सभी आरोपी इसी कार में सवार थे।

पंजाब के DGP गौरव यादव ने SOCIAL-MEDIA प्लेटफार्म X पर पुलिस की इस बड़ी कामयाबी की जानकारी साझा की है। डीजीपी ने पोस्ट कर बताया कि मोगा पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क को तोड़ते हुए इस गिरोह के 6 शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य मध्य प्रदेश से हथियार की सप्लाई करते थे। पकड़े गए सभी बदमाश बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल के लिए काम करते हैं। लक्की पटियाल चंडीगढ़ के गांव खुड्डा लाहौरा का रहने वाला है जो कि इस समय विदेश में है।

100% LikesVS
0% Dislikes