इलाज बंद, आयुष्मान भारत योजना का 600 करोड़ नहीं हुआ जारी, मरीज पेरशान

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब के निजी अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के तहत इलाज बंद कर दिया है। इसके पीछे का कारण 600 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं होना बताया जा रहा है।इससे अब मरीजों को काफी परशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गरीबों के इलाज का एकमात्र सहारा छीन गया है।
मरीजों को निराश लौटना पड़ा
योजना के तहत अलग-अलग जिलों में मरीज अस्पतालों में पूर्व निर्धारित समय के तहत इलाज करवाने के लिए पहुंचे, लेकिन इलाज न होने के चलते उनको निराश लौटना पड़ा।

….. मंत्री जी ने बुलाई बैठक


अब स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने प्राइवेट अस्पताल एंड नर्सिंग होम एसोसिएशन के साथ आज बैठक बुलाई है ताकि उनकी समस्या का समाधान किया जा सके। इसके अलावा भुगतान और राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के कामकाज में आ रही समस्याओं को हल करने के लिए 25 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के साथ भी वह एक बैठक करेंगे।

लंबित राशि जारी न होने के चलते लिया फैसला


एसोसिएशन ने लंबित राशि जारी न होने के चलते योजना के तहत इलाज न करने का निर्णय लिया है, जिस कारण इन अस्पतालों में होने वाली सैकड़ों ऑपरेशन लटक गए हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes