SNE NETWORK.CHANDIGARH.
कुछ फिलिस्तीनी उपद्रवियों के द्वारा महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति पर हमला करने की कोशिश की गई है। मामला, कनाडा के ब्रैम्पटन प्रांत से जुड़ा है। इतना ही नहीं , उपद्रवियों के द्वारा महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा पर फिलिस्तीन का झंडा तक लगा दिया।
इसका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया काफी गरमाया हुआ है। उक्त वीडियो एक कनाडाई पत्रकार द्वारा शेयर किया गया है। पत्रकार ने ये हरकत करने वाले उपद्रवियों को जिहादी कहकर संबोधित किया है। वायरल हो रहा वीडियो करीब 37 सेकेंड का है। जिसमें महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा पर चढ़े 2 युवक फिलिस्तीन का झंडा उनके घोड़े पर लगा रहे हैं। दोनों युवकों ने अपने मुंह ढके हुए थे और नीचे कई व्यक्ति खड़े हुए थे। साथ ही एक व्यक्ति किसी कपड़े से महाराजा रणजीत सिंह के घोड़े पर कपड़ा बांधता हुआ नजर आ रहा था।

