POLITICS…… कैसे गुम हो गया BJP का यह बड़ा चेहरा, किस नेता ने कहीं उनके बारे बड़ी बात

SUNIL JAKHAR BY SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ के इस्तीफे की चर्चा ने फिर जोर पकड़ लिया है। दरअसल प्रदेश में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के बीच पंजाब भाजपा के प्रभारी विजय रूपाणी ने चंडीगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ नहीं पहुंचे।

जाखड़ लंबे समय से पार्टी की मुख्य बैठकों और आयोजनों से दूरी बनाए हुए हैं। चर्चा है कि जाखड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पद छोड़ने का प्रस्ताव रखा है। वह सोमवार को भी दिल्ली में थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार जाखड़ की जगह जल्द नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। जाखड़ की पार्टी के प्रति नाराजगी तब बढ़ी, जब कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू को पार्टी हाईकमान ने केंद्रीय राज्य मंत्री बना दिया।

हालांकि, रूपाणी ने कहा कि सुनील जाखड़ ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हैं। पार्टी उनके नेतृत्व में ही पंचायत और आगामी विधानसभा उपचुनाव लड़ेगी। उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। वह निजी कार्य से दिल्ली गए हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 18 फीसदी वोट मिले थे, जबकि पहले नंबर पर आम आदमी पार्टी और दूसरे नंबर कांग्रेस रही थी।

100% LikesVS
0% Dislikes